BEO Syllabus in Hindi | बीईओ कैसे बने हिंदी में जानें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Beo एक प्रतिष्ठित और बहोत जिम्मेदारी वाला पद है। Beo एक ब्लॉक यानी प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों का सबसे बड़ा अधिकारी है। हम आज बताएंगे, BEO कैसे बनें और BEO syllabus के बारे में।

Beo को खंड शिक्षा अधिकारी कहा जाता है। पूरे प्रखंड में जितने भी स्कूल होते हैं, इनकी निगरानी में होते हैं।

जितने भी सरकार की योजनाएं होती है, सभी को सही ढंग से हर स्कूल में संचालन करवाना इनकी जिम्मेदारी होती है।

समय समय पर खंड शिक्षा अधिकारी अपने अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों का जायजा लेने के लिए पहुंचते हैं।

बीईओ स्कूल में जा कर जितनी भी योजनाएं हैं, वो सही ढंग से चल रही है या नहीं उनकी जांच करते हैं।

आपको इस आर्टिकल में बताएंगे BEO खंड शिक्षा अधिकारी कैसे बने। और Beo syllabus in Hindi में।

और BEO ka full form भी बताएंगे। आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

BEO Full Form

बीईओ खंड शिक्षा अधिकारी
BEO Block Education Officer

BEO Post Recruitment ( बीईओ पदों पर भर्ती )

खंड शिक्षा अधिकारी Post के लिए हर स्टेट में PCS एग्जाम लेती है। बी ई ओ पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है।

हर राज्य के ऑफिशियल पीसीएस वेबसाइट पर भर्ती निकलने पर नोटिफिकेशन जारी किया जाता है।

जो अभ्यर्थी BEO बनने की इक्षा रखते हैं, वो अपने राज्य के पीसीएस वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

BEO Eligibility ( खंड शिक्षा अधिकारी के लिए योग्यता )

हम इस आर्टिकल में Up psc Beo के लिए योग्यता देखेंगे। उम्र और शैक्षणिक योग्यता के बारे में भी बात करेंगे।

नोट:- योग्यता के आगे हमने BEO की सैलरी , पैटर्न और सिलेब्स के बारे में भी लिखा है। इसलिए अंत तक जरूर पढ़े।

BEO शैक्षणिक योग्यता ( BEO Educational Qualification )

आवेदक को आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले नीचे लिखे गए शैक्षणिक योग्यता में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

  • किसी भी योग्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से आपको B.ED करना अनिवार्य है।

  • अगर आपके पास B.ED की डिग्री नही है , तो सरकारी प्रशिक्षण कॉलेज या सरकारी बेसिक ट्रेनिंग कॉलेज का L.T डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

उम्र सीमा ( Age Limit )

BEO खंड शिक्षा अधिकारी बनने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

अगर आप इस उम्र सीमा में आते हैं , तो आप BEO खंड शिक्षा अधिकारी पद के लिए आवेदन करने के लिए योग्य हो।

उम्र में छूट (Age Relaxation)

कुछ कैटेगरी के लिए अधिकतम आयु में छूट दी गई है। छूट इस प्रकार है।

कोटि ( Category )
छूट ( relaxation )

अनुसूचित जाति ( SC )
5 वर्ष

अनुसूचित जनजाति ( ST )
5 वर्ष

अन्य पिछड़ा वर्ग
5 वर्ष

Up के सरकारी कर्मचारी
5 वर्ष

स्किल्ड खिलाड़ी
5 वर्ष

एक्स – आर्मी पर्सनेल्स
नोटिफिकेशन के अनुसार

Nationality ( राष्ट्रीयता )

  • इस पद के लिए केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं
  • इस पद के लिए अटेम्प्ट की सीमा तय नहीं की गई है। अधिकतम सीमा तक आप जितना भी अटेम्प्ट ले सकते हैं

Martial Eligibility ( वैवाहिक योग्यता )

एक व्यक्ति जिस ने दो महिला से शादी की वो BEO पद के लिए आवेदन करने योग्य नहीं माने जाएंगे।

और महिला कैंडीडेट जिसने ऐसे व्यक्ति से शादी की हो , जिसने पहले से एक शादी की हुई है, ऐसी महिला भी आवेदन के लिए योग्य नही मानी जाएंगी।

खंड शिक्षा अधिकारी वेतन (BEO Sallery)

Pay Scale 9,300 – 34,800
Grade Pay 4800
Basic Salary 47600

BEO Selection Process ( BEO चयन प्रक्रिया )

बीईओ पद के लिए चयन प्रक्रिया में 2 परीक्षा होता है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होती है। मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाता है। पहले इंटरव्यू भी होता था , वर्तमान में हटा दी गई है।

BEO परीक्षा पैटर्न ( BEO Exam Pattern )

BEO पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभयर्थी मेंस के लिए योग्य होंगे।

मेंस का मार्क्स ही मेरिट लिस्ट बनाएंगे। इसलिए मेंस का एग्जाम बहोत महत्पूर्ण है।

प्रारंभिक परीक्षा 300 अंक की होती है, इसमें 120 MCQ टाइप Questions पूछे जाएंगे।

प्रत्येक Question 2.5 marks के होंगे। इसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

मुख्य परीक्षा में दो पेपर होते हैं। सामान्य अध्ययन जो की 200 अंक का होता है।

और समान्य हिंदी और निबंध का 200 अंक का पेपर होता है। मुख्य परीक्षा में दीर्घ उत्तरीय, लघु उत्तरीय प्रश्न आते है।

चाट में देखे पूरा पैटर्न ।

मुख्य परीक्षा

प्रश्न के प्रकारप्रश्नों की संख्याशब्दों की संख्या अंक
सामान्य उत्तरीय प्रश्न 10 प्रश्न125 शब्द10×10=100 अंक
लघु उत्तरीय प्रश्न 10 प्रश्न50 शब्द10×6=60 अंक
अति लघु प्रश्न 20 प्रश्न 25 शब्द20×2=40 अंक

BEO Syllabus In Hindi (प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस)

सामान्य अध्ययन ( Genral Studies

  • सामान्य विज्ञान
  • भारत का इतिहास
  • भारतीय राज्य तंत्र, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भारतीय कृषि , वाणिज्य एवं व्यापार
  • जनसंख्या, पारिस्थितिक एवं नगरीकरण
  • विश्व भूगोल तथा भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन
  • अधुनातन राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटना
  • सामान्य बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता
  • उत्तर प्रदेश की शिक्षा संस्कृति, कृषि , उद्योग , व्यापार एवं रहन सहन और सामाजिक प्रथाओं के संबंध में विसिष्ट जानकारी
  • प्रारंभिक गणित हाईस्कूल स्तर तक अंक गणित बीज गणित व रेखा गणित

Beo Syllabus in Hindi (Mains) BEO मेंस परीक्षा पाठ्यक्रम)

BEO Mains Exam Syllabus

सामान्य अध्ययन

  • भारतीय कृषि
  • भारतीय राज्यव्यवस्था
  • भारत का इतिहास
  • भारत का इतिहास
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और भारतीय संस्कृति
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • अंतराष्ट्रीय मामले और संस्थान
  • शिक्षा के क्षेत्र में एक हालिया विकास।
  • वर्तमान राष्ट्रीय मुद्दे और सामाजिक प्रासंगिता के विषय, भारत और विश्व
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी , संचार और अंतरिक्ष के क्षेत्र में विकास
  • उत्तर प्रदेश की संस्कृति , कृषि , उद्योग व्यापार , रहन सहन और सामाजिक परम्पराओं के बारे में विशिष्ट ज्ञान।

प्रथम खंड – सामान्य हिंदी

  • अपठित गद्यांश का संक्षेपन, उससे संबंधित प्रश्न , रेखांकित अंशो की व्याख्या एवं उसका उपयुक्त शीर्षक।
  • शासकीय एवं अर्धसाशकीय पत्र कार्यालय आदेश / ज्ञाप, अधिसूचना, प्रेस विज्ञप्ति और परिपत्र संबंधी पत्रलेखन / आलेखन
  • वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी एवं अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद ।
  • अनेकार्थी शब्द, विलोम शब्द प्रयायवाची शब्द , तत्सम एवं तद्भव, क्षेत्रीय , विदेशी , वर्तनी, अर्थबोध , शब्द रूप , संधि, समास, क्रियाएं, हिंदी वर्णमाला, विराम चिन्ह , शब्द रचना , वाक्य रचना, अर्थ , मुहावरे एवं लोकोक्तियां, उत्तर प्रदेश की मुख्य बोलियां तथा हिंदी भाषा के प्रयोग में होनेवाली अशुद्धियां।

द्वितीय खंड – हिंदी निबंध

इसमें दो तरह के विषय आते हैं। दोनो विषय में एक एक निबंध लिखना होता है। प्रत्येक निबंध 700 शब्दों में लिखना होगा । निबंध निम्न विषयों पर लिखने होंगे।

  • A- 1. साहित्य , संस्कृति 2.राष्ट्रीय विकास योजनाएं / क्रियान्वयन 3. राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय , सामयिक सामाजिक समस्याएं / निदान
  • B- 1. विज्ञान , पर्यावरण 2. प्राकृतिक आपदाएं एवं उनके निवारण 3. कृषि , उद्योग एवं व्यापार

ये भी पढ़ें ।

बिहार दरोगा सिलेबस हिंदी में देखें।
PSC क्या है? जानें पूरी जानकारी।

Rrb Alp सिलेबस हिंदी में देखें।
JE कैसे बने जाने हिंदी में

Frequently Asked Questions:-

Beo की सैलरी कितनी होती है
बीइओ की सैलरी और पे स्केल

Pay Scale
9,300 – 34,800
Grade Pay
4800
Basic Salary
47600

Beo का ग्रेड पे क्या है

BEO का ग्रेड पे 4800 होता है।

BEO Full form

Beo का फुल फॉर्म Block Education Officer होता है, और हिंदी में इसे खंड शिक्षा अधिकारी कहते हैं।

beo ka full form

block Education Officer

आशा करता हूं , की आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। Beo syllabus in Hindi में आपको सभी जानकारी मिल गई होगी।

अगर Beo post से संबंधित कोई doubt है तो आप कॉमेंट में पूछ सकते हैं।

SarkariFayde.com पर ये भी पढ़ें।

Nad क्या है?

Leave a Comment