अंजीर खाने के फायदे और नुकसान | Anjeer Khane Ke Fayde

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंजीर खाने के फायदे, कब्ज में राहत, ब्लड सुगर नियंत्रण, ह्रदय स्वस्थ को अच्छा करना , केंसर के खतरे को कम करना और वजन कम करने के लिए रामबाण उपाय।

Anjeer ड्राई फ्रूट है, जो बेहद ही फायदेमंद है। यह फल मीठा और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपके शरीर को कई बीमारियों से निजात दिलाता है। अंजीर हृदय रोग, रक्त चाप , टीवी, कब्ज, हड्डी रोग जैसे अनेकों बीमारियों में लाभकारी माना जाता है।

दोस्तों! तो आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे, अंजीर के फायदे, तो चलिए जानते हैं, Anjeer खाने के सभी फायदे को बारी बारी से।

अंजीर खाने के फायदे

अंजीर का पेड़

Anjir खाने के बहोत फायदे हैं , अंजीर हमारे वजन को संतुलित करता है। Anjir हमारे पाचन के लिए अच्छा होता है, और हमारे हड्डियों के लिए कैल्शियम प्रचुर मात्रा में प्रदान करता है। चलिए जानते हैं, अंजीर खाने के फायदे

1. हृदय रोग के लिए

Anjeer में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, तथा सोडियम की मात्रा कम पाई जाती है। और जरूरी फैटिक एसिड पाए जाते है। जिसके कारण ब्लड प्रेसर में सुधार होता है, और कमजोर हृदय को मजबूत बनाने में मदद करता है। Anjeer हमारे शरीर में ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करता है, और हृदय घात के खतरे को कम करता है। हार्ट अटैक की संभावना को कम करने के लिए Anjeer का सेवन जरूर करें।

2. पाचन में फायदेमंद है

Anjir में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण, यह हमारे पाचन के लिए बेहद ही लाभदायक ड्राई फ्रूट है। यह हमारे कब्ज जैसी बड़ी समस्याओं को दूर करता है। कब्ज एक गंभीर समस्या है, जो अंजीर के प्रतिदिन सेवन करने से ठीक जाएगी। तथा आपके आंत को भी सेहतमंद रखता है। अंजीर पेट की समस्या के लिए बहोत महत्वपूर्ण है। पेट की समस्या से निजात पाने के लिए Anjir का सेवन अवश्य करें।

3. हड्डियों को मजबूती देता है

ज्यादा उम्र होने के बाद शरीर में कैल्शियम की कमी शुरू हो जाती है, जिसके कारण हड्डियां कमजोर पड़ने लगती है। Anjir में कैलिशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो की हड्डियों के लिए बहोत महत्वपूर्ण होता है। अगर आपके शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम है, तो अंजीर का सेवन अवश्य करें।

4. वजन कम करने में अंजीर के फायदे

अंजीर खाने के फायदे, अंजीर हमारे वजन को संतुलित रखने में बेहद फायदेमंद है। अगर आपका वजन बढ़ गया है, और आप अपना वजन कम करना चाहते हैं। तो अंजीर का सेवन प्रतिदिन करें। अंजीर हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। जिससे हमारे शरीर का वजन संतुलित रहता है।

5. एनीमिया से पीड़ित लोग के लिए

खून की कमी को दूर करने के लिए anjir का सेवन कर सकते हैं। और एनीमिया जैसी बीमारी को खत्म कर सकते हैं। अंजीर में कैल्शियम और आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण आपके शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है।

6. पुरुषों के लिए अंजीर लाभ

पुरुषों के लिए अंजीर लाभ बहोत हैं। अंजीर में आयरन की मात्रा और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। पुरुषों में वीर्य की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद करता है। और वीर्य की कमी को भी दूर करता है। जो पुरुष नियमित anjir का सेवन करते हैं, उनके वीर्य की गुणवत्ता बहोत उच्च स्तर की होती है। और ना ही वीर्य की कमी होती है। साथ ही साथ खून की कमी को भी दूर करता है।

7. महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे अनेक हैं। महिलाओं से जुड़ी बहोत सी समस्या का निवारण anjeer के सेवन से किया जा सकता है। वजन कम करने के लिए महिलाएं इसका इस्तेमाल कर सकती है, और खून की कमी को दूर करने के लिए भी इसका सेवन कर सकते हैं। महिलाओं के प्रजनन तंत्र को भी मजबूत करता है। पीरियड में जिनको समस्या है, वो anjeer का सेवन अवश्य करें!

अंजीर का सेवन कैसे करें?

आप प्रति दिन अंजीर का सेवन कर सकते हैं। सुखा अंजीर का सेवन कर सकते हैं। परंतु भिगोए हुए ज्यादा लाभदायक होंगे। आप प्रतिदिन रात में 2 या 3 अंजीर एक कप पानी में डाल दें। और सुबह खाली पेट सेवन करें। इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा।

अंजीर खाने के नुकसान।

अंजीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहोत फायेदमंद है। परंतु इसके कुछ नुकसान भी हैं। कुछ लोगो को इसका सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं , की किन लोगो को इसका सेवन नही करना चाहिए।

1. पेट दर्द की समस्या में

पाचन के लिए अंजीर बहोत फायदे मंद है। परंतु अधिक मात्रा में खाने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। और अगर किसी को पहले से पेट दर्द की समस्या हो तो इसका सेवन नही करना चाहिए। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

2. पथरी की समस्या में

आप अगर पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आप अंजीर का सेवन कतई न करें। इससे आपकी समस्या या पथरी और भी गंभीर हो सकती है। और ज्यादा मात्रा में सेवन करने से भी पथरी होने का खतरा बढ़ सकता है।

3. माइग्रेन के रोगी न खाएं

जिस व्यक्ति को माइग्रेन की समस्या है। वो अंजीर का सेवन न करे। सूखे अंजीर में साल्फाइट की मात्रा अधिक होती है, जो की आपके माइग्रेन की समस्या को बढ़ा सकती है। इसलिए माइग्रेन के रोगियों को अंजीर के सेवन से बचना चाहिए।

और अधिक जाने अंजीर के बारे में।

Anjeer price?

Ans- 150-200 In/Kg

Anjeer In English ?

Ans- Figs

अंजीर की कीमत ?

Ans- 150-200 रुपया / किलो

1 thought on “अंजीर खाने के फायदे और नुकसान | Anjeer Khane Ke Fayde”

Leave a Comment